हिमंता बिस्वा सरमा का खुलासा- चंपई सोरेन की जासूसी कर रहे थे 2 ऑफिसर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 28 Aug, 2024 03:08 PM

himanta biswa sarma s disclosure 2 officers were spying on

असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से चंपई सोरेन की जासूसी की जा रही थी। जासूसी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको दिल्ली में फोटो खींचते हुए पकड़ा गया है।

रांची: असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से चंपई सोरेन की जासूसी की जा रही थी। जासूसी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दिल्ली में फोटो खींचते हुए पकड़ा गया है।

"चंपई सोरेन की फोटो लेते हुए ऑफिसरों को किया गया गिरफ्तार"
दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पीछे झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के 2 ऑफिसर को लगाया गया था। चंपई सोरेन कहां जाते हैं, क्या करते हैं दोनों ऑफिसर नजर बनाए हुए थे। हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे बताया कि एक सप्ताह पहले चंपई सोरेन जी दिल्ली गये थे। उस दौरान दोनों ऑफिसरों ने उनका पीछा किया और हाल ही में चंपई ने दिल्ली में 3 दिन बिताए। इस दौरान भी दोनों ऑफिसरों ने उनका पीछा किया। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि दोनों बार चंपई जब दिल्ली गए थे तो वह ताज होटल में रुके थे। इस दौरान दोनों ऑफिसर ताज होटल में थे और उन्हें चंपई सोरेन की फोटो खींचते हुए पकड़ा गया है। दोनों को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जब दिल्ली पुलिस को हैंडओवर किया तो चंपई सोरेन ने भी एफआईआर किया। एफआईआर में चंपई ने बताया कि ये 2 व्यक्ति मेरा फोटो ले रहे हैं और कोलकाता से हमारे साथ एक ही फ्लाइट में आए। हमारे होटल के नजदीक उन्होंने अपना रूम बुक किया। वहीं, पूछताछ में ऑफिसरों ने बताया कि हम दोनों को बहुत दिन से चंपई सोरेन जी को ट्रैक करने की जिम्मेदारी दी गई है। फिर उनसे पूछा गया कि आपको यह जिम्मेदारी किसने दी है तो उन्होंने बताया कि आईजी प्रभात कुमार जो झारखंड के स्पेशल ब्रांच के एडीजीपी है उन्होंने दोनों को जिम्मेदारी दी है। दोनों पकड़े हुए पुलिस ऑफिसर ने ये भी बताया है कि चंपाई सोरेन जी को फॉलो करने का ऑर्डर हमें संविधानिक पद पर बैठे हुए लोगों से ही मिला था। 


"कांग्रेस और JMM सीधा लोगों के प्राइवेसी पर हमला कर रहा हैं"
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं आज सीएम हूं और मैं आज केशव मोहंता जी के पीछे में एसबी लगा देता हूं कि उनका मूवमेंट ट्रैक कीजिए तो आप लोग सोच सकते हैं कि यह कितना बुरा है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन जी क्या नकसली है। कोई भी सिविलाइज कंट्री में ऐसा नहीं हो सकता है। चंपई सोरेन जी एक आदिवासी नेता है। उन्होंने कहा कि एक महिला का भी चंपई के रूम में आवागमन था। आप ऑफिशियल ड्यूटी में है और एक महिला रूम में आ रही है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है चंपई सोरेन का टेलीफोन भी ट्रैपिंग पर होगा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं भी 30 तारीख को झारखंड जाऊंगा और राज्यपाल को इस बात से अवगत कराऊंगा। कांग्रेस और जेएमएम सीधा लोगों के प्राइवेसी पर हमला कर रहा हैं। ये बहुत बड़ा मामला है कि एक कैबिनेट मिनिस्टर को सर्विलांस में रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!