राहुल की यात्रा से इंडी गठबंधन अकाल मृत्यु की ओर, साथ छोड़ते जा रहे कांग्रेस के बड़े नेता: सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2024 12:54 PM

indi alliance headed towards premature death due to rahul s journey sushil modi

सुशील मोदी ने कहा कि 28 जनवरी को कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार के साथ छोड़ने और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के साथ विपक्षी खेमे में भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी और नेशनल कान्फ्रेंस के...

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil kumar Modi) ने कहा कि जैसे-जैसे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इंडी गठबंधन अकाल मृत्यु के निकट पहुंच रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता और गठबंधन के प्रमुख दल एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे हैं। 

"विपक्षी खेमे में मची भगदड़"
सुशील मोदी ने कहा कि 28 जनवरी को कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार के साथ छोड़ने और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के साथ विपक्षी खेमे में भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी और नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने इंडी गठबंधन से किनारा कर लिया। ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लोकसभा की सिर्फ दो सीट देने की बात की और पश्चिम बंगाल से राहुल गाँधी की यात्रा का गुजरना मुश्किल कर दिया। 

"BJP के दरवाजे पर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता" 
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट भी जीतने का भरोसा नहीं रहा, इसलिए सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने के बजाय राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने का "सेफ रूप" चुन लिया। सपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल 11 सीट दे सकती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के दरवाजे पर खड़े हैं। इन राज्यों के एक-एक पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के सम्पर्क में हैं। मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की अपशकुनी यात्रा जब मुंबई पहुंचेगी, तब तक मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाला इंडी गठबंधन अरब सागर में विसर्जित होने वाला होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!