JAC 12वीं Result : कॉमर्स-आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, साइंस में लड़कों ने मारी बाजी

Edited By Ramkesh, Updated: 06 May, 2026 05:46 PM

jac 12th result girls dominate commerce and arts boys outperform in science

झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें वाणिज्य और कला श्रेणियों में लड़कियों ने, जबकि विज्ञान में लड़कों ने बाजी मारी। जेएसी के मुताबिक, विज्ञान श्रेणी में कुल 82.92 फीसदी, वाणिज्य में...

रांची: झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें वाणिज्य और कला श्रेणियों में लड़कियों ने, जबकि विज्ञान में लड़कों ने बाजी मारी। जेएसी के मुताबिक, विज्ञान श्रेणी में कुल 82.92 फीसदी, वाणिज्य में 93.27 फीसदी और कला में 96.14 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। परिषद ने बताया कि विज्ञान श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों और छात्राओं का आंकड़ा क्रमश: 83.02 प्रतिशत और 82.76 प्रतिशत रहा। 

इसने कहा कि वाणिज्य श्रेणी में 95.70 फीसदी छात्राएं और 91.59 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि कला श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं का आंकड़ा 96.68 फीसदी और छात्रों का आंकड़ा 95.35 प्रतिशत दर्ज किया गया। जेएसी के अनुसार, बोकारो के हरनाद स्थित केएन प्लस-2 हाई स्कूल की छोटी कुमारी ने विज्ञान श्रेणी में सर्वाधिक 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

रांची के धुर्वा स्थित योगोदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय की श्वेता प्रसाद को वाणिज्य श्रेणी में सबसे ज्यादा 95.6 प्रतिशत अंक मिले। परिषद ने बताया कि कला श्रेणी में धनबाद के पथेरडीह स्थित डीएवी प्लस-2 हाई स्कूल की रशीदा नाज ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!