Edited By Geeta, Updated: 03 Mar, 2025 02:41 PM

Maiyan Samman Yojana Update: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 का बजट झारखंड विधानसभा में पेश कर दिया गया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार (3 मार्च 2025) को सदन में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान...
Maiyan Samman Yojana Update: हेमंत सोरेन सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 का बजट झारखंड विधानसभा में पेश कर दिया गया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार (3 मार्च 2025) को सदन में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’, के लेकर बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (Radha Krishna Kishor) की इस घोषणा से लाभुकों के चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल, मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार की ओर से नारी सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताते हुए राज्य में मंईयां सम्मान योजना के नाम से लोकप्रिय हो चुकी सरकार की ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लिए बड़ी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें; Maiya Samman Yojana 2025: खुशखबरी! लाभुकों को जल्द मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त की राशि, सरकार ने दिए ये आदेश
महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देती है हेमंत सरकार
सदन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने बजट भाषण में कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार 18 से 50 साल तक की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देती है। इसका उद्देश्य नारी को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सशक्त एवं समर्थ राज्य एवं समाज बनाने के लिए हेमंत सोरेन की सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सामाजिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से सजग और विकसित बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित किया है। इस योजना के तहत प्रति महिला प्रति माह 2500 रुपए की राशि दी जाती है। उन्होंने झारखंड सरकार के बजट में 13,363 करोड़ 35 लाख रुपए का प्रावधान किया है। साथ ही साथ रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर फोकस है।
ये भी पढ़ें; Maiya Samman Yojana 2025: जल्द आएगा मंईयां सम्मान योजना की छठी किस्त का पैसा! विभाग ने जारी किया ये निर्देश
गौरतलब है कि, सत्यापन कार्य में देरी होने के कारण महिलाओं को छठी और सातवीं किस्त (Maiya Samman Yojana 6th 7th kist) की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन लाभुकों का अब ये इंतजार खत्म होने वला है। जानकारी के अनुसार मार्च में सभी महिलाओं को दोनों की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।