हीटवेव से झुलसा Jharkhand: लू लगने से राज्य में 5 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Edited By Khushi, Updated: 30 May, 2024 11:54 AM

jharkhand scorched by heat wave 5 people died in the state

झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य में तापमान इतना अधिक है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, भीषण गर्मी के चलते राज्य में 5 लोगों की मौत हो गई है।

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य में तापमान इतना अधिक है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, भीषण गर्मी के चलते राज्य में 5 लोगों की मौत हो गई है।

PunjabKesari

गढ़वा के अलग-अलग इलाकों में 2 लोगों की मौत जबकि रांची के बुंडू में एक वृद्ध की मौत हो गई है। उधर, जमशेदपुर और आदित्यपुर में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है। वहीं, भीषण गर्मी में झुलसकर 3 हजार चमगादड़ों की भी मौत की खबर सामने आई है। वन विभाग की टीम ने बीते बुधवार को पत्थलगड्डा पहुंचकर जांच की और मृत चमगादड़ों को जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर दफनाया गया।

PunjabKesari

बता दें कि मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले 2 दिन हीट वेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बीते बुधवार को राज्य में हाल यह रहा कि रांची समेत 18 जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गढ़वा सबसे गर्म रहा। यहां पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। पलामू में भी तापमान 47.7 डिग्री रहा। रांची भी 42.2 डिग्री तापमान के साथ इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य के कई इलाकों में अगले 2 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पलामू, गढ़वा और चतरा में 30 मई के लिए भीषण गर्मी का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इसके साथ ही झारखंड के पश्चिमी, दक्षिण और मध्य भागों के 15 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है। गढ़वा में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के रांची केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘गढ़वा में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है।''

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!