नीतीश के सबसे करीबी रहे इस दिग्गज नेता ने थामा RLD का हाथ, मची सियासी हलचल

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2026 05:01 PM

kc tyagi joins rld

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

KC Tyagi News: बिहार की राजनीति और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सबसे अनुभवी चेहरों में शुमार केसी त्यागी ने आखिरकार अपनी नई राजनीतिक पारी का आगाज़ कर दिया है। पिछले कई हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए दिग्गज नेता केसी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी औपचारिक रूप से राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

दूरी की वजह: 'भारत रत्न' की मांग और जेडीयू का रुख 

केसी त्यागी और जेडीयू के बीच दरार उस समय साफ दिखने लगी थी जब इसी साल 9 जनवरी को त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' देने की वकालत की थी। हैरानी की बात यह रही कि जेडीयू नेतृत्व ने इस मांग का समर्थन करने के बजाय तीखी प्रतिक्रिया दी और यहां तक कह दिया कि यह स्पष्ट नहीं है कि त्यागी अभी पार्टी का हिस्सा हैं भी या नहीं। इसी कड़वाहट के बाद त्यागी ने जेडीयू के सदस्यता अभियान से खुद को दूर कर लिया था। 

जेडीयू के 'नींव के पत्थर' रहे हैं त्यागी 

केसी त्यागी केवल एक नेता नहीं बल्कि जेडीयू के गठन के समय से उसके मुख्य रणनीतिकार रहे हैं। 2003 में जब समता पार्टी और जनता दल का विलय हुआ, तब जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ त्यागी ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उन्होंने वर्षों तक पार्टी के प्रधान महासचिव के रूप में काम किया और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!