Edited By Harman, Updated: 05 Mar, 2026 01:45 PM

Nitish kumar Rajya Sabha Nomination : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (5 मार्च) राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे। इस...
Nitish kumar Rajya Sabha Nomination : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (5 मार्च) राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे। इस कदम के साथ ही यह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार अब राज्य की कमान छोड़कर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे।
"राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं...." नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दी। सीएम नीतीश ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
CM पद की कुर्सी छोड़ने की तैयारी, दिल्ली में नई पारी
रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए (NDA) के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल: 'अगला मुख्यमंत्री कौन?'
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के साथ ही सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल गूंज रहा है—बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
बीजेपी की दावेदारी: माना जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री पद पर अपना चेहरा उतार सकती है। रेस में सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय जैसे कद्दावर नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
निशांत कुमार का 'सस्पेंस': जेडीयू के भीतर और सहयोगी दलों (जैसे पप्पू यादव) की ओर से नीतीश के बेटे निशांत कुमार को कमान सौंपने की मांग भी जोर पकड़ रही है।