"केजरीवाल को संवैधानिक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए", विजय सिन्हा बोले- उन्हें बस जमानत मिली है, रिहा नहीं हुए

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2024 02:42 PM

kejriwal should resign from constitutional post vijay sinha

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि भाजपा ने न उन्हें जेल भेजा और  न जेल से बाहर निकलने का अवसर दिया। ये न्यायालय ने दिया है। उन्हें संवैधानिक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए...ये लालू यादव का दूसरा रूप छोटा भाई हैं। लालू यादव भी जब जेल जाते हैं तब शोर मचाते हैं,...

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनकी जमानत पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा ने अपनी प्रतिक्रिय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को संवैधानिक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्हें बस जमानत मिली है, रिहा नहीं हुए हैं। 

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि भाजपा ने न उन्हें जेल भेजा और  न जेल से बाहर निकलने का अवसर दिया। ये न्यायालय ने दिया है। उन्हें संवैधानिक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए...ये लालू यादव का दूसरा रूप छोटा भाई हैं। लालू यादव भी जब जेल जाते हैं तब शोर मचाते हैं, आंदोलन कराते हैं और जब रिहा होते हैं तब हाथी पर चढ़कर ढोल बजाते हैं।"

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति 'घोटाले' के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी और कहा कि लंबे समय तक जेल में रखना स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करने के समान है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!