Kochadhaman Assembly Seat: कोचाधामन विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Nov, 2020 11:34 AM

कोचाधामन विधानसभा सीट (Kochadhaman Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। कोचाधामन विधानसभा सीट, किशनगंज लोकसभा सीट के तहत आता है।

किशनगंजः कोचाधामन विधानसभा सीट (Kochadhaman Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। कोचाधामन विधानसभा सीट, किशनगंज लोकसभा सीट के तहत आता है।

कोचाधामन सीट पर 2010 के चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अख्तरूल ईमान ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2014 के चुनाव में कोचाधामन सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट मुजाहिद आलम ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था तो 2015 के चुनाव में कोचाधामन सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर एक बार फिर मुजाहिद आलम ने जीत का परचम लहरा दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कोचाधामन सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट मुजाहिद आलम ने जीत हासिल कर लिया था। मुजाहिद आलम ने चुनाव में 55 हजार 929 वोट हासिल किया था। वहीं एआईएमआईएम (AIMIM) के कैंडिडेट अख्तरूल ईमान को 37 हजार 86 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मुजाहिद आलम ने अख्तरूल ईमान को 18 हजार 843 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट अब्दुर रहमान, 34 हजार 895 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कोचाधामन सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर अख्तरूल ईमान ने चुनाव में जीत हासिल की थी। अख्तरूल ईमान ने चुनाव में 37 हजार 376 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट मुजाहिद आलम ने 28 हजार 351 वोट हासिल किया था। इस तरह से अख्तरूल ईमान ने मुजाहिद आलम को 9 हजार 25 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट सादिक समदानी ने 9 हजार 861 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!