Lok Sabha Elections 2024: राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पत्नी राबड़ी एवं बेटी रोहिणी के साथ किया मतदान

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jun, 2024 08:42 AM

lalu yadav casts his vote along with his wife rabri and daughter rohini acharya

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पटना केवेटनरी कॉलेज बूथ संख्या 170 में मतदान किया।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। लोग कतार में लग कर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार सहित मतदान करने पहुंचे। 

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पटना केवेटनरी कॉलेज बूथ संख्या 170 में मतदान किया। वोट डालने के बाद राबड़ी देवी ने कहा, "...हम बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे। भारत गठबंधन सत्ता में आएगा।"

PunjabKesari

बता दें कि इस चरण के मतदान में 85 लाख एक हजार 620 पुरुष, 77 लाख दो हजार 559 महिला और 415 थर्ड जेंडर समेत कुल एक करोड़ 62 लाख चार हजार 594 मतदाता हिस्सा लेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत 134 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।   


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!