Lalu Yadav को कुछ दिन में वार्ड में भेजे जाने की संभावना, पढ़िए दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Nitika, Updated: 10 Jul, 2022 06:59 AM

lalu yadav likely to be sent to the ward in a few days

दिल्ली स्थित एम्स में इलाज करा रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें कुछ दिन में वार्ड में भेजे जाने की संभावना है। वहीं 23.82 लाख वेतन लौटाने वाले असंतुष्ट शिक्षक के खाते में महज 970 रुपए निकले है।

 

पटनाः दिल्ली स्थित एम्स में इलाज करा रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें कुछ दिन में वार्ड में भेजे जाने की संभावना है। वहीं 23.82 लाख वेतन लौटाने वाले असंतुष्ट शिक्षक के खाते में महज 970 रुपए निकले है। उन्होंने पत्र लिखकर प्रधानाचार्य से माफी मांगी है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

23.82 लाख वेतन लौटाने वाले असंतुष्ट शिक्षक के खाते में महज 970 रुपए
बिहार का एक युवा शिक्षाविद पिछले दो साल और नौ महीनों में वेतन के तौर पर प्राप्त 23.82 लाख रुपए लौटाना चाहता है। इसके बाद से यह शिक्षक काफी सुर्खियों में आ गया था। वहीं शिक्षक द्वारा विश्वविद्यालय को दिए चैक की जांच की गई तो पता चला कि शिक्षक के खाते में महज 970 रुपए हैं।

दिल्ली AIIMS में लालू यादव से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

JDU में हो रही बयानबाजी से पार्टी में बढ़ी तल्खी
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में राजनीतिक वनवास का दंश झेल रहे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर जदयू में हो रही बयानबाजी से पार्टी के अंदर तल्खी और बढ़ गई है।

अमेरिका के इस कॉलेज से ग्रेजुएशन करेगा पटना का महादलित छात्र
पटना के फुलवारीशरीफ का महादलित छात्र अमेरिका में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा रहा है। अमेरिका के प्रतिष्ठित ला फायेट कॉलेज ने छात्र को छात्रवृत्ति के रूप में ढाई करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पूरे गोनपुरा गांव में खुशी का माहौल है। 

डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत
बिहार के कटिहार जिले में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बवाल करते हुए पुलिस प्रशासन के सामने डॉक्टर और कर्मियों पर घूसों की बरसात कर डाली।

जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
सरकार की कोशिशों के बावजूद भी भूमि विवाद की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है, जहां भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 2 सगे भाइयों को गोली मार दी। वहीं जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फर्जी मुद्रा प्रकरण का सरगना सुधीर कुशवाहा बिहार से गिरफ्तार
उत्तरी बिहार में फर्जी भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) प्रकरण के कथित सरगना को मुजफ्फरपुर जिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बजरंग दल और BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका महुआ मोइत्रा-लीना का पुतला
बिहार के नवादा जिले में बजरंग दल के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के विरोध में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली' निर्देशक लीना मणिमेकलई का पुतला फूंका।

दरभंगा में 4 बच्चों की मौत पर नीतीश ने व्यक्त किया दुख
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला के चार बच्चों की पानी भरे गड्ढ़े में डूबकर हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी से बात कर पूछा लालू यादव का हाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!