Lok Sabha Election 2024 Dates: झारखंड में 4 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहली वोटिंग...4 जून को आएंगे नतीजे

Edited By Khushi, Updated: 16 Mar, 2024 05:28 PM

lok sabha elections will be held in 4 phases in jharkhand

लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) की तारीखों की घोषणा को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा, जिसमें से झारखंड में 4 चरणों में वोटिंग होगी।

Ranchi: लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) की तारीखों की घोषणा को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होगा, जिसमें से झारखंड में 4 चरणों में वोटिंग होगी। शुरुआत के तीन फेज में प्रदेश में कोई वोटिंग नहीं है। चौथे चरण यानी 13 मई से झारखंड में मतदान शुरू होगा। चौथे चरण 13 मई को राज्य की कुल 4 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 5वें फेज 20 मई को 3 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 25 मई को 4 सीटों पर और चौथे फेज का मतदान 1 जून को 3 सीट के लिए होगा। पूरे देश में जब चौथे फेज की वोटिंग होगी तब झारखंड में पहले चरण का मतदान होगा।

जानकारी के मुताबिक झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 53 लाख 86 हजार 152 है, जिसमें 1 करोड़ 24 लाख 48 हजार 225 महिला और एक करोड़ 29 लाख 37 हजार पुरुष मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 469 है। झारखंड में पहली बार वोट देने वालों की संख्या 21 लाख 67 हजार 270 है, इनकी उम्र 18 साल से 22 साल के बीच है।


                                                    किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान, यहां देखें लिस्ट

संसदीय सीट का नाम आरक्षण की स्थित वर्तमान सांसद चुनाव की तारीख
सिंहभूम   अनुसूचित जनजाति (एसटी)  गीता कोड़ा  13.05.2024
खूंटी  अनुसूचित जनजाति (एसटी)  अर्जुन मुंडा     13.05.2024
लोहरदगा  अनुसूचित जनजाति (एसटी)  सुदर्शन भगत   13.05.2024
राजमहल   अनुसूचित जनजाति (एसटी)    विजय हांसदा   01.06.2024
दुमका अनुसूचित जनजाति (एसटी)    सुनील सोरेन  01.06.2024
पलामू  अनुसूचित जाति (एससी)    वीडी राम  13.05.2024
चतरा अनुसूचित जाति (एससी) सुनील कुमार सिंह 20.05.2024
धनबाद   अनुसूचित जाति (एससी)  पीएन सिंह   25.05.2024
गिरिडीह  अनुसूचित जाति (एससी)  चंद्रप्रकाश चौधरी    25.05.2024
हजारीबाग अनुसूचित जाति (एससी) जयंत सिन्हा    20.05.2024
कोडरमा  अनुसूचित जाति (एससी) अन्नपूर्णा देवी   20.05.2024
रांची अनुसूचित जाति (एससी) संजय सेठ   25.05.2024
जमशेदपुर अनुसूचित जाति (एससी)  विद्युत वरण महतो    25.05.2024
गोड्डा  अनुसूचित जाति (एससी) डॉ निशिकांत दुबे  01.06.2024


बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को पहले चरण में होगी, 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और 1 जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होगी। वहीं, 4 जून को नतीजे आएंगे। वहीं, आज यानी शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कांन्फ्रेस में कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। 97 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 21.5 करोड़ युवा मतदाता 88.5 दिव्यांग 1.8 करोड़ नए मतदाता इस बार चुनाव में भाग लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं... 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं। राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं..."

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!