Mainiya Samman Scheme: कल से खाते में खटाखट आने लगेंगे पैसे, करम पर्व पर महिलाओं के खिल उठेंगे चेहरे

Edited By Khushi, Updated: 30 Aug, 2025 05:01 PM

mainiya samman scheme money will start coming into your account

Mainiya Samman Scheme: 3 सितंबर को करम पर्व मनाया जाएगा। करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत 2500 रुपये की राशि मिलेगी। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है।

Mainiya Samman Scheme: 3 सितंबर को करम पर्व मनाया जाएगा। करम पर्व से पहले झारखंड की महिलाओं को 'मंईयां सम्मान योजना' के तहत 2500 रुपये की राशि मिलेगी। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, कल यानी 31 अगस्त से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग ने मंईयां योजना के लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले 2 से 3 दिनों में यह राशि महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी। बता दें कि इसी महीने में रक्षाबंधन से पहले जुलाई की किस्त भेजी गई थी। सभी जिलों को राशि हस्तांतरण के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर करम पर्व से पहले राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है। योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी।

Karma Parv (करम पर्व)
करम पर्व ऊर्जा, बौद्धिकता, शांति, नकारात्मक शक्तियों को दूर कर सुख-समृद्धि लाने वाला और शुद्धता का प्रतीक है। प्रकृति-संस्कृति का जीवन दर्शन है। करम पर्व (Karma Parv) ‘करमा’ शब्द कर्म (परिश्रम) और कर्म (भाग्य) को इंगित करता है। ‘मनुष्य नियमित रूप से अच्छे कर्म करे और भाग्य भी उसका साथ दे, इसी कामना के साथ करम देवता की पूजा की जाती है। यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। करम देवता की पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण के बाद रात भर कर्म देवता के चारों ओर घूम-घूम कर करमा नृत्य किया जाता है। महिलाएं गोल घेरे में शृंखला बनाकर नृत्य करती हैं और उनके मध्य में पुरुष गायक, वादक और नर्तक होते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!