Edited By Khushi, Updated: 16 Aug, 2025 01:58 PM

Shibu Soren Shraddha Karma LIVE: झारखंड के रामगढ़ में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में शनिवार को होने जा रहे श्राद्ध कर्म के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Shibu Soren Shraddha Karma LIVE: झारखंड के रामगढ़ में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में शनिवार को होने जा रहे श्राद्ध कर्म के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में होने जा रहे श्राद्ध कर्म में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए हैं।
LIVE UPDATES:-
- शिबू सोरेन के संस्कार भोज में कई चीजों को शामिल किया गया है। भोज में दिशोम गुरु के पंसद की चीजों को तैयार किया गया है।
- झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्य सचिव अलका तिवारी हेलीकॉप्टर से नेमरा पहुंच चुके हैं
- राजनाथ सिंह पहुंचे नेमरा, गुरुजी के संस्कार भोज में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री हेमंत ने अपने पिता के दशकर्म पर परंपरा के अनुसार बाल-दाढ़ी मुंडवाए।
- पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज में मीट-मछली सहित होंगे 12 तरह के होंगे व्यंजन
- शिबू सोरेन के संस्कार भोज में पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
- श्राद्ध कर्म में भाग लेने नेमरा पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन एक युग पुरुष हैं। उनका सम्मान केवल झारखंड में नहीं, बल्कि पूरे देश में होता है।
- शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार होगा
- कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगगुरु बाबा रामदेव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और आरके आनंद की उपस्थिति तय मानी जा रही है।
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल व पंजाब के मुख्यमंत्री अथवा उनके प्रतिनिधियों सहित अन्य राज्यों के नेताओं के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
- गुरुजी की स्मृति में आयोजित इस विशाल आयोजन में देशभर से कई दिग्गज नेता, मंत्री और संत-विद्वान शामिल होंगे।
- पूर्व मुख्यमंत्री देशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध के अंतिम दिन पूरे राज्य से लोगों का हुजूम उनके पैतृक गांव नेमरा में पहुंचने लगा।
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी लंबे चौड़े काफिले के साथ नेमरा पहुंच गए हैं।
बता दें कि शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। 5 अगस्त को नेमरा गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। जब से ही सीएम हेमंत सोरेन नेमरा में ही रुके हुए हैं।