Edited By Geeta, Updated: 10 Mar, 2025 06:54 PM

Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (mukhyamantri maiya samman yojana ) की तीन किस्त एक साथ भेज दी गई है। शुरुआत में 10 जिले के ही लाभुकों को पैसा भेजा गया है। जिन 10 जिलों में राशि भेजी गई है उसमें...
Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (mukhyamantri maiya samman yojana ) की तीन किस्त एक साथ भेज दी गई है। शुरुआत में 10 जिले के ही लाभुकों को पैसा भेजा गया है। जिन 10 जिलों में राशि भेजी गई है उसमें गढ़वा, गुमला, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, बोकारो, पाकुड़, जामतारा, सिमडेगा और लोहरदगा शामिल है।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिले 7,500 रूपये
जानकारी के मुताबिक, सभी के खाते में एक साथ 7,500 क्रेडिट होने के मैसेज आने लगे हैं। राशि आते ही लाभुकों के चेहरे पर महीनों से छाई मायूसी दूर हो गई। महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। लेकिन वहीं बड़ी संख्या में लाभुकों के खाते में राशि नहीं आई है। लाभुकों को राशि का इंतजार है।
मंईयां सम्मान योजना से कहीं कट तो नहीं गया नाम ?
जिन लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान योजना (mukhyamantri maiya samman yojana )की राशि नहीं आई है उनके बीच संशय की स्थिति है कि क्या उनका नाम तो नहीं कट गया है? या फिर योजना की किस्त अब उन्हें मिलेगी या नहीं? वहीं अगर नाम नहीं कटा है तो पैसे कब तक उनके खाते में आएंगे? विभाग द्वारा आज यानी सोमवार का समय दिया गया था।
लाभुकों को कब मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की किस्त?
विभाग ने जानकारी दी कि, झारखंड में फिलहाल 38 लाख लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। शुरुआत में जिन 10 जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहां पैसे भेज दिए गए हैं। बाकी बचे 14 जिलों में सोमवार से पैसे जाने शुरू हो जाएंगे। योजना की किस्त सभी को मिलेगी। बता दें कि, अब जिन लोगों के खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा जल्द ही बाकी लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे।