Edited By Nitika, Updated: 29 May, 2024 02:37 PM
![many students fainted due to extreme heat](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_5image_14_44_49161647729may69-ll.jpg)
बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण कई छात्राएं बेहोश हो गईं। बाद में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी के एक स्कूल में भीषण गर्मी के कारण कई छात्राएं बेहोश हो गईं। बाद में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा, "मटिहारी स्कूल में गर्मी की वजह से कुछ छात्राओं की तबियत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी छात्रों की तबियत ठीक है। गर्मी के कारण इस तरह की जितनी भी घटनाएं हो रही हैं, उसकी निगरानी के लिए जितने भी हमारे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं, उन्हें निर्देशित किया गया है।
वहीं डीएम ने कहा कि अगर कहीं भी किसी बच्चे की तबियत खराब होने की खबर सामने आती है तो उसके प्रथम उपचार के लिए जरूरी चीजें स्कूल में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।"