Earthquake in Bihar: बिहार के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता

Edited By Nitika, Updated: 16 Sep, 2020 12:55 PM

mild tremors felt in many districts of bihar

बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में आज भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। वहीं भूकंप से किसी भी तरह के जान माल की कोई हानि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके (Tremors of earthquake) महसूस किए गए हैं। राजधानी पटना, दरभंगा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडु घाटी में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता (intensity) 6.0 मापी गई थी। भूकंप का झटका इतना तेज था कि नेपाल से सटे बिहार के कुछ इलाकों में यह महसूस किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!