मंत्री के काफिले पर हमला, भड़के लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़े; मचा बवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jun, 2026 10:11 AM

minister arun shankar prasad s convoy attacked in bihar

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खजौली थाना क्षेत्र के डाहर गांव में कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। इसी मामले में बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद मृतक के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे थे।

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में हाल ही में एक युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले में शामिल एक वाहन के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खजौली थाना क्षेत्र के डाहर गांव में कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। इसी मामले में बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद मृतक के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि मंत्री के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना में शामिल वाहन कथित रूप से शराब तस्करी से जुड़ा था तथा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। 

PunjabKesari

कुछ उग्र लोगों ने मंत्री के काफिले में शामिल एक गाड़ी को घेर लिया तथा उसके शीशे तोड़ दिए। सूत्रों के अनुसार, स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!