"झारखंड और महाराष्ट्र में बनेगी NDA की सरकार", चिराग पासवान का दावा- नतीजे पूरी तरह से हमारे पक्ष में

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Nov, 2024 11:16 AM

nda government will be formed in jharkhand and maharashtra chirag

चिराग पासवान ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों राजग के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरीके से आश्वासत हैं कि झारखंड और महाराष्ट्र में राजग की सरकार बनने जा रही है। दोनों जगह...

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में है। 

"दोनों जगह NDA को आशीर्वाद मिला"
चिराग पासवान ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों राजग के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरीके से आश्वासत हैं कि झारखंड और महाराष्ट्र में राजग की सरकार बनने जा रही है। दोनों जगह राजग को आशीर्वाद मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि सीधे तौर पर जब मैं चुनाव प्रचार करने गया था तो झारखंड में बदलाव की बयार दिख रही थी वहीं महाराष्ट्र में हमारी सरकार है और हमारी ही सरकार रहेगी। 

"तेजस्वी की बातों में कोई सच्चाई नहीं"
चिराग पासवान ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा राज्य में शिक्षक नियुक्ति का श्रेय लेने पर कहा कि उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह ऐसा दावा करते हैं जैसे सब कुछ उन्हीं के समय में हुआ। जो काम हो रहा है सब उन्हीं लोगों ने किया। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने के बाद रोजगार की संभावनाओं को देखा गया। प्रतिपक्ष के नेता को यह बताना चाहिए कि आखिर बिहार से पलायन कब शुरू हुआ इसके जिम्मेदार कौन है। जनता हमारे साथ है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!