Edited By Nitika, Updated: 14 Jun, 2023 01:22 PM

बिहार में 16 जून को नीतीश सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जाएगा। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रत्नेश सदा को पत्र भेजा है। वहीं 16 जून को 10 बजे राजभवन में रत्नेश सदा मंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे।
पटनाः बिहार में 16 जून को नीतीश सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया जाएगा। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रत्नेश सदा को पत्र भेजा है। वहीं 16 जून को 10 बजे राजभवन में रत्नेश सदा मंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे।
दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दल जद (यू) में विलय के लिए ‘‘दबाव'' बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अचानक कैबिनेट से त्यागपत्र दे दिया। सुमन हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पास पास अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग था।
वहीं संतोष सुमन के पिता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके जीतन राम मांझी ने हम पार्टी की स्थापना की थी। सुमन ने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है और अपनी बात रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से विजय कुमार चौधरी (जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री) से मिला हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। हालांकि, हमलोग महागठबंधन से बाहर नहीं हो रहे हैं।"