"बिहार में अवैध मदरसों को बंद कराए नीतीश सरकार", भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने की बड़ी मांग

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Dec, 2023 03:54 PM

nitish government should close illegal madrassas in bihar giriraj singh

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, इसलिए अवैध मदरसों को बंद करवाएं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। इन इलाकों मे पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया भी सक्रिय है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर...

पटनाः भाजपा के फायर ब्रांड नेता और गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से मदरसे पर बयान दिया है। उन्होंने नीतीश सरकार से मांग की है कि अवैध मदरसों पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि न धर्म बचेगा-न धन। बिहार में लगभग 3000 मदरसे हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए और धार्मिक ब्रेनवॉश की जगह प्रगतिशील शिक्षा दी जानी चाहिए। 

"तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें नीतीश-लालू"
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, इसलिए अवैध मदरसों को बंद करवाएं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। इन इलाकों मे पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया भी सक्रिय है। गिरिराज ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार को तुष्टिकरण की राजनीति बंद करके अब बिहार और देश के लिए खतरे बनने वालों पर भी विचार करना चाहिए। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!