बिहार के इस जिले में बम जैसी वस्तुएं बरामद, लोगों में दहशत का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Nov, 2024 12:59 PM

panic due to recovery of bomb like objects in bhagalpur

पुलिस ने मवेशी खाने में ये संदिग्ध वस्तुएं रखने वाले का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। पुलिस ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस मवेशी खाने में पहुंची... और वहां से एक सुतली बम जैसी...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर इलाके में सोमवार को एक मवेशी खाने से बम जैसी वस्तु, सात कारतूस और छोटे धातु के चार बक्से बरामद हुए, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, बाद में पुलिस को पता चला कि बरामद हुई सामग्री विस्फोटक नहीं है। 

पुलिस ने मवेशी खाने में ये संदिग्ध वस्तुएं रखने वाले का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। पुलिस ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस मवेशी खाने में पहुंची... और वहां से एक सुतली बम जैसी वस्तु, सात इस्तेमाल किए जा चुके कारतूस और टिन से बने चार छोटे बक्से बरामद किए, जो बम जैसे दिख रहे थे। 

ग्रामीणों ने भी बताया कि रविवार को चानो देवी के मवेशी खाने में मामूली आग लग गई थी, जिसपर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया था।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मवेशी खाने से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!