Bihar Politics: बिहार के लोग पलटी मार-विश्वासघाती नीतीश कुमार और भाजपा से जरूर लेंगे बदलाः भाकपा-माले

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jan, 2024 10:38 AM

people of bihar will definitely take revenge from nitish and bjp

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सामाजिक न्याय के बढ़ते कारवां को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर रोकने की नाकाम कोशिश की...

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सामाजिक न्याय के बढ़ते कारवां को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर रोकने की नाकाम कोशिश की है।              

"मोदी सरकार धर्म और राजनीति का कर रही घालमेल"
झा ने लहेरियासराय टावर चौक पर आइसा नेता प्रिंस राज की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि भारत के संविधान के मूल्यबोध को रौंदते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार धर्म और राजनीति का घालमेल कर रही है। सरकार अपने कामों का ठेका अडानी एवं अंबानी को देकर धर्माचार्यों का काम अपने जिम्मे ले रही है। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए ऐसी सरकार से छुटकारा चाहिए।              

"बिहार के लोग पलटीमार विश्वासघाती नीतीश से जरूर लेंगे बदला"
माले नेता ने कहा कि बिहार में कर्पूरी जी के बाद सामाजिक न्याय आंदोलन नई ऊंचाई ग्रहण कर रहा था, नौकरी देने का इतिहास रचा जा रहा था, उस समय नीतीश जी का भाजपा के साथ जाना सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के लिए बड़ा विश्वासघात है। बिहार के लोग पलटीमार विश्वासघाती नीतीश और भाजपा से जरूर बदला लेंगे। इंडिया गठबंधन का कारवां 30 जनवरी से पूर्णिया से शुरू हो रहा है, निश्चय ही लड़ेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!