आज 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2024 01:56 PM

prime minister narendra modi is coming on 2 day bihar tour today

वहीं सुशील मोदी के परिवार से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी पार्टी कार्यालय में पहुंचेंगे और वहां आए बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस बार प्रधानमंत्री का दौरा कुछ खास है क्योंकि वो पहली बार प्रदेश बीजेपी कार्यालय...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम आज शाम को पटना पहुंचेगे और पटना एयरपोर्ट से राज भवन होते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 

वहीं सुशील मोदी के परिवार से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी पार्टी कार्यालय में पहुंचेंगे और वहां आए बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस बार प्रधानमंत्री का दौरा कुछ खास है क्योंकि वो पहली बार प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी की ओर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही भाजपा कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि रात में राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद वो कल यानि 21 मई को 2 जिलों सीवान और पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी का ये सातवां बिहार दौरा है। इससे पहले 12 मई को पटना में प्रधानमंत्री ने रोड शो किया था।​


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!