बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में शिफ्ट हुए Lalu Yadav, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Nitika, Updated: 07 Jul, 2022 07:11 AM

read top 10 news of the day

राजद अध्यक्ष प्रसाद यादव को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। इसके साथ उनका यहां पर इलाज जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उनकी

 

पटनाः राजद अध्यक्ष प्रसाद यादव को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। इसके साथ उनका यहां पर इलाज जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार भी है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। ऐसी ही दिनभर की 10 बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे Lalu Yadav
राजद अध्यक्ष लालू यादव आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे। वह बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट होंगे।

Nitish Kumar ने पारस अस्पताल में Lalu Yadav से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

फिल्म ‘Kaali' के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ बिहार में शिकायत दर्ज
देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म ‘काली' के विवादास्पद पोस्टर को लेकर भारी हंगामे के बीच मंगलवार को बिहार की दो अलग-अलग अदालतों में इस वृत्तचित्र फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलाई और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

12 जुलाई को पटना आएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के तौर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अगले सप्ताह राजधानी पटना आएंगे।

Lalu Yadav से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री शाहनवाज
बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और पार्टी लाइन से हटकर कई अन्य नेताओं ने भी अस्पताल में राजद नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पारस अस्पताल पहुंचकर लालू के स्वास्थ्य का हाल जाना

सरकारी खर्चे पर होगा RJD अध्यक्ष Lalu Yadav का इलाज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए कहा कि बीमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज सरकारी खर्चे पर होगा। उन्होंने कहा कि लालू को अच्छे इलाज के लिए बाहर भेजा जा रहा है। वह मेरे सबसे अच्छे मित्र है।

अभी Lalu जी की तबीयत स्थिर: Tejashwi
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अभी लालू जी की तबीयत स्थिर है। उनकी किडनी और हार्ट का इलाज शुरू से ही दिल्ली के AIIMS में चलता रहा है। वहां के डॉक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी है। इन्हें हम आगे के इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाएंगे।

PM मोदी ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

नीतीश कुमार ने कहा- द्रौपदी मुर्मू भारी बहुमत से जीतेंगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहा, ‘‘हमलोगों को पूरा भरोसा है कि वह भारी बहुमत से जीतेंगी''।

मणिपुर भूस्खलन में कटिहार के इंजीनियर की मौत
बिहार के कटिहार जिले से एक और युवक मणिपुर भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम के द्वारा मलबे से इंजीनियर दीपक के शव को निकाला गया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!