"कांग्रेस पार्टी के साथ जो भी जाएगा वह हारेगा", हरियाणा नतीजों पर बोले सम्राट चौधरी- जनता ने PM मोदी को दिया प्यार

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Oct, 2024 01:26 PM

samrat chaudhary said on haryana results people gave love to pm modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने भाजपा को हरियाणा में मिली जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हारने के लिए जानी जाती है और कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस तरह लोकतंत्र में हरियाणा की...

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने भाजपा को हरियाणा में मिली जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हारने के लिए जानी जाती है और कांग्रेस पार्टी इस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिस तरह लोकतंत्र में हरियाणा की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और देश के प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त किया इसके लिए हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। साथ ही साथ जो कांग्रेस के साथ जाएगा वो इसी तरह डूबेगा ये कंफर्म है।

कांग्रेस के नेता हार नहीं पचा पाते..: नितिन नवीन
वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जब-जब वे हारते हैं तो लोकतंत्र की दुहाई देते हैं और जीतते हैं तो कहते हैं कि जनता उनके साथ है। लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हार को भी स्वीकार किया जाता है और जीत में जनता के साथ खड़े रहना होता है लेकिन दुर्भाग्य है कांग्रेस के नेताओं का कि वे हार को पचा नहीं पाते हैं। उनका ध्यान अपनी नाकामी की ओर नहीं होता।

नितिन नवीन ने कहा कि आज जनता ने उन्हें बता दिया कि असली जलेबी किस तरह से बनती है। जमीन पर रहने से जलेबी की मिठास पता चलती है। वे लोग अब तक जलेबी को फैक्ट्री में बनवा रहे थे इसलिए उन्हें जलेबी की मिठास नहीं मिल पाई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!