Edited By Swati Sharma, Updated: 19 May, 2024 01:01 PM
![shahnawaz said this on the protest by aap leaders outside the bjp headquarters](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_5image_12_05_19770897219may44-ll.jpg)
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जितना...
पटना: आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जितना ड्रामा करना है कर लें। अपराध, भ्रष्टाचार में उनके लोग जेल में बंद हो रहे हैं।
'अपराध और भ्रष्टाचार करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे'
शाहनवाज ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, देश में अब यह सिद्धांत चलता है। आप बड़े नेता बन गए, मुख्यमंत्री बन गए, आपके लोग मंत्री बन गए, आपके पीए ज्यादती करेंगे, महिला का अपमान करेंगे...यह स्वीकार नहीं होगा...वे ध्यान बांटना चाहते हैं। इस पर वो सियासत करना चाहते हैं...वे दिल्ली में एक्सपोज हो चुके हैं। बता दें कि स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी मामले में अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। CM केजरीवाल विभव के अरेस्ट होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप देख सकते हैं कि वे किस तरह आप के पीछे पड़े हैं वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप यह 'जेल का खेल' खेल रहे हैं कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे। मैं रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं।