जनसुराज का एक करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य बनाने का अभियान तेज: प्रशांत किशोर

Edited By Nitika, Updated: 12 Jun, 2024 08:57 AM

statement of prashant kishor

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने बताया कि अगले छह महीने में जनसुराज बिहार के एक करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य बनाएगा।

 

पटनाः जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) ने बताया कि अगले छह महीने में जनसुराज बिहार के एक करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य बनाएगा।

प्रशांत किशोर ने मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में बताया कि एक सर्वे के अनुसार, बिहार के 50 से 55 प्रतिशत लोग मौजूदा राजनीतिक दलों की कारगुजारियों से हलकान हैं और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में हैं। इन लोगों को ये नहीं पता है कि वो दल कौन होना चाहिए, लेकिन उन्हें यह पता है कि वर्तमान में जो दल हैं, उससे बिहार सुधरने वाला नहीं है। सभी मौजूदा राजनीतिक दलों ने बिहार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। नए राजनीतिक विकल्प की इच्छा रखने वाले उन 50 फीसदी लोगों को इकट्ठा किया जाने का प्रयास जारी हैं। यदि सभी को जोड़ा जाए तो उनकी संख्या छह करोड़ हो जाएगी।

वहीं जन सुराज के प्रणेता ने कहा कि बीते 15 महीनों में हर प्रखंड से करीब दो से ढाई हजार लोग जन सुराज से जुड़े हैं। जब हमने पदयात्रा शुरू की तो हमारा लक्ष्य था कि हर प्रखंड से 20 लोगों को चुनकर निकालेंगे तो बिहार में करीब 15 हजार लोग हो जाएंगे। वर्तमान में हर प्रखंड से दो से ढाई हजार लोग हमसे जुड़ चुके हैं। इस चीज को व्यवस्थित करने के लिए हम संस्थापक सदस्य बनाने का अभियान शुरू कर रहे हैं। जो लोग भी संस्थापक सदस्य बनना चाहते हैं, वे बन सकते हैं। हमारा मानना है कि अगले छह महीने में करीब एक करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!