खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में जा गिरी 3 वर्षीय बच्ची, डूबने से हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Oct, 2024 12:12 PM

supaul girl dies after drowning in flood water

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मरौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की है। बताया जा रहा है किपंकज मंडल की तीन वर्षीय रागिनी कुमारी घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान खेलते खेलते घर के आगे बाढ़ के पानी में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

सुपौल: बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। ज्यादातर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, जिसके कारण लगभग 12 जिलों की आबादी प्रभावित है। वहीं बाढ़ के पानी में डूबने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में सुपौल जिले में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मरौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की है। बताया जा रहा है किपंकज मंडल की तीन वर्षीय रागिनी कुमारी घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान खेलते खेलते घर के आगे बाढ़ के पानी में जा गिरी और उसकी मौत हो गई। 

इधर ,घरवाले बच्ची को न देख उसकी तलाश करने लगे लेकिन नहीं मिली। कुछ समय बाद उसकी लाश पानी में तैरती हुई नजर आई तत्काल उसे मरौना स्थित अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!