"संविधान विरोधी हैं तेजस्वी यादव", विजय सिन्हा बोले- भाजपा तो हमेशा आरक्षण के पक्ष में रही, लेकिन...

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Aug, 2024 10:48 AM

tejashwi yadav is anti constitution said vijay sinha

राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव संविधान विरोधी हैं। वे संवैधानिक संस्थान का सम्मान नहीं करते हैं।

पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव संविधान विरोधी हैं। वे संवैधानिक संस्थान का सम्मान नहीं करते हैं।

'आप अपनी पार्टी को परिवारवाद के आरक्षण से कब मुक्त करेंगे?'
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक संस्थान का अपमान करने वाली उनकी संविधान विरोधी मानसिकता झलक रही है... हम(भाजपा) तो हमेशा आरक्षण के पक्ष में रहे लेकिन आप अपनी पार्टी को परिवारवाद के आरक्षण से कब मुक्त करेंगे? बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते थे कि भाजपा जातीय जनगणना के खिलाफ है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि आरक्षण की सीमा 65% बढ़ाने को लेकर हम लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की थी इसे 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। तमिलनाडु की तर्ज पर इसे भी 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए ताकि इसके साथ कोई छेड़छाड़ ना कर सकें।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले कहा था कि अगर आरक्षण को अनुसूची 9 में नहीं डाला जाएगा तो हम धरना देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र-बिहार में NDA की सरकार है और वे नहीं चाहते हैं कि जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है उसे अनुसूची -9 में डाले।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!