"नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा लॉ एंड ऑर्डर, BJP नेता की हत्या को लेकर तेजस्वी ने CM पर बोला हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Sep, 2024 10:56 AM

tejaswi attacks cm nitish over the murder of bjp leader

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद है जिस प्रकार से बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेकार होते जा रही है। लोगों को अपराधी घर में घुसकर गोली मार रहे हैं  यह स्थिति बनी हुई है। आप देखिए जब हम लोगों के साथ थे, उस समय उन्हें...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में बढ़े अपराध और पटना सिटी में हुई भाजपा नेता की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार अपराध बढ़ रहा है। नीतीश कुमार जी से लॉ एंड ऑर्डर संभल नहीं रहा है। मुख्यमंत्री जो बार-बार इधर से उधर करते हैं, लेकिन आप देखे वो तो ना कोई जनप्रतिनिधि से मिलते हैं। ना जनता से बात करते हैं और पूरी तरीके से अधिकारियों के बीच में रहते हैं और उनको किसी बात का खबर नहीं रहता है। 

"लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेकार होते जा रही"
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद है जिस प्रकार से बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेकार होते जा रही है। लोगों को अपराधी घर में घुसकर गोली मार रहे हैं यह स्थिति बनी हुई है। आप देखिए जब हम लोगों के साथ थे, उस समय उन्हें अपराधी कहते थे। जब बाहर आए तो सीएम आवास कितने लोग मुख्यमंत्री से मिलने गए, जो पुलिस रिकॉर्ड में हत्यारे थे। यह स्थिति बनी हुई है बिहार में। बिहार में कोई ऐसा जिला नहीं है कोई ऐसा दिन नहीं जहां मर्डर, रेप, किडनैपिंग न हो। एक ऐसा दिन नहीं है जब बैंक की लूट न हो। सरकार खामोश है मुख्यमंत्री इधर से उधर करते हैं, अपने में मस्त रहते हैं बाद में पस्त हो जाते हैं। 

"बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा"
अनंत सिंह से नीतीश कुमार के मिलने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि कहीं भी जाए मुख्यमंत्री हैं, जहां हत्या हो रही है वहां तो मुख्यमंत्री नहीं जाते हैं। यही हम लोग कह रहे हैं। यह तो संरक्षण दिया जा रहा है बिहार में अपराधियों को। पूरी तरीके से अपराधी जो है मस्त हो चुके हैं। अब डर नहीं रह गया है किसी भी पुलिस का। हम पहले भी कहते रहे जब तक निष्पक्षता से पुलिस के जितने भी बड़े अधिकारी हैं उनका ट्रांसफर पोस्टिंग ढंग से नहीं होगा। जो अच्छा काम करते हैं उनको अच्छे जगह पर नहीं लाया जाएगा। तब तक यही होगा। बिहार में जो ट्रांसफर पोस्टिंग का जो खेल होता है। वह सब जानते हैं। अशोक चौधरी ने कहा था कि राजद के कई विधायक टूटने वाले हैं, उसको लेकर तेजस्वी ने कहा कि अशोक चौधरी खुद भाजपा के टच में हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!