हत्या या सुसाइड?...कटिहार में स्कूल के हॉस्टल में मिला 5वीं के छात्र का शव, पिता ने लगाया ये आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Sep, 2024 12:03 PM

the body of a class 5 student was found in a school hostel in katihar

मृतक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत अंतर्गत वाडर् संख्या 8 के सीज टोला निवासी विष्णु कुमार मंडल के 13 वर्षीय पुत्र जिशु कुमार मंडल के रूप में की गई है। घटना के बारे में स्कूल प्रबंधक कमल कुमार ने बताया है कि छात्र ने छात्रावास...

कटिहार: बिहार में कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के छात्रावास से एक छात्र का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी विद्यालय के छात्रावास में रह रहे 13 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया है। अब सवाल उठता है कि यह हत्या है या आत्महत्या। 

पिता बोले- मारपीट करते हुए की गई हत्या 
मृतक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत अंतर्गत वाडर् संख्या 8 के सीज टोला निवासी विष्णु कुमार मंडल के 13 वर्षीय पुत्र जिशु कुमार मंडल के रूप में की गई है। घटना के बारे में स्कूल प्रबंधक कमल कुमार ने बताया है कि छात्र ने छात्रावास परिसर में ही रस्सी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में छात्र के पिता विष्णु मंडल ने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के साथ विद्यालय प्रबंधन के द्वारा मारपीट करते हुए हत्या कर दी गई है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है, जबकि यह सरासर गलत है। 

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस  
घटना के संदर्भ में मानसाही थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि प्रथम द्दष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला हत्या से या आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। अभी तक छात्र के परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!