जज्बे को सलाम: पेट में गोली लगने के बाद भी गाड़ी चलाता रहा ड्राइवर, 15 लोगों की बचाई जिंदगी

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Dec, 2024 04:24 PM

the driver saved the lives of 15 people by risking his life

बिहार के भोजपुर जिले में जीप चालक संतोष सिंह ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पेट में गोली लगने के बाद भी कुछ किलोमीटर तक वाहन चलाकर अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि संतोष सिंह एक तिलक...

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में जीप चालक संतोष सिंह ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए पेट में गोली लगने के बाद भी कुछ किलोमीटर तक वाहन चलाकर अपने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

'तिलक' समारोह से लौट रहे थे सभी
पुलिस ने बताया कि संतोष सिंह एक तिलक समारोह से लौट रहे थे और उनकी जीप में 14-15 लोग सवार थे, रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने झौआं गांव के पास वाहन का पीछा किया और गोलीबारी की, जिसमें एक गोली सिंह के पेट में लग गई। पुलिस ने बताया कि सिंह ने अपनी चोट और असहनीय दर्द के बावजूद वाहन नहीं रोका और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कुछ किलोमीटर तक गाड़ी चलाते रहे। पुलिस ने बताया कि सिंह ने आखिरकार एक सुरक्षित स्थान पर वाहन रोका। यह घटना बुधवार रात्रि में झौआं गांव के पास हुई, जब सिंह शुकुलपुरा गांव से अपनी जीप में 14-15 लोगों के साथ एक 'तिलक' समारोह से लौट रहे थे।

'आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा'
आरा के जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजीव चंद्र सिंह ने शनिवार को बताया, ‘‘आरा (भोजपुर जिला मुख्यालय) के एक अस्पताल में सर्जरी के बाद सिंह की गोली निकाल दी गई है। वह खतरे से बाहर हैं.. वह कुछ और दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।'' उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने उसी दिन इलाके में एक और वाहन को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस की सहायता के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि जीप में सवार यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के स्केच तैयार कराए हैं और आरोपियों की पहचान करने में ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जीप चालक का बयान भी दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!