सरकार का लक्ष्य बिहार को एक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना है: सम्राट चौधरी

Edited By Ramkesh, Updated: 26 Apr, 2026 05:52 PM

the government s goal is to make bihar a prosperous and developed state samrat

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य बिहार को एक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना है। मुख्यमंत्री चौधरी ने आज मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित 'जन संवाद कार्यक्रम' में कहा है कि उनके सपनों में एक...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य बिहार को एक समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना है। मुख्यमंत्री चौधरी ने आज मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित 'जन संवाद कार्यक्रम' में कहा है कि उनके सपनों में एक सुंदर और विकसित बिहार की कल्पना है। चौधरी ने कहा कि सरकार ने राज्य में तीव्र औद्योगीकरण का फैसला लिया है और अगले पांच वर्षों में बड़ी संख्या में कल कारखानों को स्थापित कर इस लक्ष्य की प्राप्ति की जाएगी।

बिहार के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आर्थिक समृधि और रोजगार के अवसर बढाने के लिए पर्यटन को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है और इसके लिए विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि उधोगों के विकास और पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर विकसित होंगे, जिसके माध्यम से सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार सृजित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। 

मुख्यमंत्री चौधरी का गृह जिला मुंगेर है और उन्होंने वहां के लोगों से वादा किया कि जिले के खड़ग़पुर, संग्रामपुर , टेटिया बंबर और असरगंज प्रखंडों में विकास की हर जरूरत को पूरा किया जायेगा। इसके पहले चौधरी बैजलपुर गांव में प्रधानमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम‘मन की बात'में शामिल हुए और बारह करोड़ 49 लाख की ढोल पहाड़ी इको टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने गृह क्षेत्र तारापुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किये और उन पर कारर्वाई का आश्वासन दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!