एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024: दरभंगा में 'ट्रॉफी गौरव यात्रा' का भव्य स्वागत, DM और SSP ने अतिथियों को किया सम्मानित

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Oct, 2024 11:04 AM

trophy gaurav yatra  received a grand welcome in darbhanga

खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं हॉकी इंडिया के द्वारा 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित एशियाई चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 हॉकी टूर्नामेंट की विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का यहां भव्य स्वागत किया गया। हॉकी टूर्नामेंट...

दरभंगा: खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं हॉकी इंडिया के द्वारा 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित एशियाई चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 हॉकी टूर्नामेंट की विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का यहां भव्य स्वागत किया गया।

PunjabKesari

पुष्प वर्षा के माध्यम से किया गया शानदार स्वागत
हॉकी टूर्नामेंट की विजेता को दी जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का स्वागत जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी परिमल, जिला खेल अधिकारी आलोक कुमार के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने आगत अतिथियों का मिथिला पद्धति से पाग और चादर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। दरभंगा जिले के ऐतिहासिक भवन ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा के साथ आने वाले अधिकारियों को पुष्प वर्षा के माध्यम से शानदार स्वागत किया गया।

'बिहार में जितनी आबादी है, उतनी कई सारे देश की कुल आबादी भी नहीं'
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि दरभंगा जिला के लिए गर्व की बात है कि इस ट्रॉफी को प्रेक्षागृह में रखकर अवलोकन कराया जा रहा है। बिहार के युवक/ युवतियों को खेल से जुड़े हुए प्रतिभाओं को हमेशा प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि खेल में जो अपना जौहर, हुनर दिखाएंगे वो अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अपने राज्य का नाम अंकित कराएंगे। बिहार में जितनी आबादी है और जितनी युवा की संख्या है कई सारे देश के कुल आबादी नहीं है। हमारे पास मानवीय संसाधन काफी है, उसको हम तराश कर, निखार कर उसकी चमक इतनी पैदा करें और उसकी चमक दुनिया को अचंभित कर दें। बिहार सरकार की ओर से भी लगातार युवाओं को जिस प्रकार से प्रोत्साहन मिल रहा है, निश्चित रूप से परिणाम सामने आएगा, हमारा विश्वास है। बिहार की प्रतिभा आगे निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर छा जाएंगे।        

PunjabKesari

'इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे'
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार के लिए गौरव की बात है कि बिहार में एशियाई चैंपियन ट्रॉफी हो रहा है। साथ ही इसमें 06 देशों ने भाग लेंगे जिनमें-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड शामिल है।उन्होंने कहा कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला)- 2024 का आयोजन बिहार के राजगीर राजगीर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 11 से 20 नवम्बर, 2024 तक होने जा रहा है। एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला)-2024 एक महत्वपूर्ण खेल है, जो न केवल खेल प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर ट्रॉफी गौरव यात्रा में आए हुए अधिकारियों ने हॉकी का प्रतीक छोटा हॉकी स्टिक एवं एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का प्रतीक मस्कट गुड़िया जिलाधिकारी महोदय , पुलिस अधीक्षक उपस्थित अधिकारियों को भेंट किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!