"नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की विकास नीति पर जनता ने जताया भरोसा", उपचुनाव के नतीजों पर बोले उमेश कुशवाहा

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Nov, 2024 05:24 PM

umesh kushwaha spoke on the results of the by election

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी की जनता-जनार्दन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की विकास नीति पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी चार सीटों पर...

पटना: बिहार जनता दल यूनाईटेड (JDU) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने विधानसभा उप-चुनाव में सभी चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रत्याशी की जीत को ऐतिहासिक बताया है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी की जनता-जनार्दन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की विकास नीति पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी चार सीटों पर राजग प्रत्याशी की जीत गत 19 वर्षों में अनगिनत विकासकार्यों की जीत है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की राजग सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उप-चुनाव में राजग को मिला प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश की जोड़ी को नई ताकत प्रदान करेगा। 

"इंडी गठबंधन पूरी तरह धराशाई हो गया"
प्रदेश अध्यक्ष ने जदयू सहित राजग के तमाम कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि राजग गठबंधन के तमाम कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय बनाकर धरातल पर शानदार काम किया है। सभी चार सीटों पर एनडीए की प्रचंड जीत हमारे समर्पित और निष्ठवान कार्यकर्ताओं के पसीने का प्रतिफल है। एनडीए की एकजुटता के आगे इंडी गठबंधन पूरी तरह धराशाई हो गया है। उन्होंने कहा कि उप-चुनाव का परिणाम 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी अच्छे संकेत हैं। यह जीत मिशन 2025 - लक्ष्य 225 की राह को आसान बनाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि झूठ फैलाने वाली विपक्षी ताकतों का जनता ने पूरी तरह से सुपड़ा साफ कर दिया है और उन्हें असली राजनीतिक हैसियत बताई है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!