Bachhwara Assembly Seat: बछवारा विधानसभा सीट पर क्या कायम रहेगा बीजेपी का कब्जा?।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 08 May, 2025 06:24 PM

Bachhwara Assembly Seat: 1985 में सीपीआई कैंडिडेट अयोध्या प्रसाद सिंह ने बछवारा में (Bachhwara Assembly Seat) लाल झंडा फहरा दिया था। 1990 और 1995 के चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट अवधेश राय ने लेफ्ट की जीत का सिलसिला कायम रखा था। वहीं 2000 के चुनाव में...

Bachhwara Assembly Seat: बछवारा विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1951 में बछवारा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में बछवारा में कांग्रेसी कैंडिडेट मिथन चौधरी ने जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट बैद्यानथ प्रसाद सिंह ने 1957 में यहां विरोधियों को मात दे दिया था। 1962 में बछवारा में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की कैंडिडेट गिरिश कुमारी सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 1967 में बछवारा में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट वी पी सिंह ने यहां विरोधियों को हरा दिया था। 1972,1977 और 1980 में कांग्रेसी कैंडिडेट रामदेव राय ने लगातार तीन बार चुनाव में जीत हासिल किया था। 
PunjabKesari
1985 में सीपीआई कैंडिडेट अयोध्या प्रसाद सिंह ने बछवारा में (Bachhwara Assembly Seat) लाल झंडा फहरा दिया था। 1990 और 1995 के चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट अवधेश राय ने लेफ्ट की जीत का सिलसिला कायम रखा था। वहीं 2000 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट उत्तम कुमार यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 2005 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट रामदेव राय ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट अवधेश राय ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 2015 के चुनाव में बछवारा से कांग्रेसी कैंडिडेट रामदेव राय ने जीत हासिल की थी लेकिन 2020 के चुनाव में यहां बीजेपी कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने बाजी पलट दिया था। 

Bachhwara Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बछवारा सीट (Bachhwara Assembly Seat) पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता ने जीत हासिल की थी। सुरेंद्र मेहता को 54 हजार सात सौ 38 वोट मिला था तो सीपीआई कैंडिडेट अवधेश कुमार राय को 54 हजार दो सौ 54 वोट मिला था। इस तरह से सुरेंद्र मेहता ने अवधेश कुमार राय को महज चार सौ 84 वोट के कम अंतर से हराया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शिव प्रकाश गरीब दास 39 हजार आठ सौ 78 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bachhwara Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बछवारा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट रामदेव राय ने जीत हासिल की थी। रामदेव राय को 73 हजार नौ सौ 83 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह को 37 हजार 52 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामदेव राय ने अरविंद कुमार सिंह को 36 हजार नौ सौ 31 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट अवधेश कुमार राय, 28 हजार पांच सौ 39 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bachhwara Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बछवारा सीट से सीपीआई उम्मीदवार अवधेश कुमार राय ने जीत हासिल की थी। अवधेश कुमार राय को 33 हजार सात सौ 70 वोट मिला था तो निर्दलीय कैंडिडेट अरविंद कुमार सिंह  ने 21 हजार छह सौ 83 वोट हासिल किया था। इस तरह से अवधेश कुमार राय ने अरविंद कुमार सिंह को 12 हजार 87 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट मीना देवी, 19 हजार तीन सौ एक वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bachhwara Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में बछवारा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार रामदेव राय ने जीत हासिल की थी। रामदेव राय को 36 हजार आठ सौ सात वोट मिला था। तो सीपीआई कैंडिडेट अवधेश कुमार राय को 33 हजार सात सौ 89 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामदेव राय ने अवधेश कुमार राय को महज 3 हजार 18 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट अरविंद सिंह, 17 हजार दो सौ 86 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

बछवारा विधानसभा सीट पर यादव, भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों की तादाद ठीक ठाक है। इसके अलावा पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वोटर भी बछवारा सीट के नतीजों को तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पिछली बार बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता बहुत कम वोटों से चुनाव जीते थे। इसलिए इस बार बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है। 

 


    

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

120/0

9.4

Delhi Capitals

Punjab Kings are 120 for 0 with 10.2 overs left

RR 12.77
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!