Araria Assembly Seat: अररिया विधानसभा सीट पर क्या फिर चलेगा ‘पंजा’? ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jun, 2025 06:17 PM

1980 के चुनाव में अररिया सीट से जनता पार्टी के टिकट पर मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1985 में अररिया सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर हलीमुद्दीन अहमद ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 में अररिया सीट पर हुए...

Araria Assembly Seat: अररिया विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। अररिया विधानसभा सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 में अररिया सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में निर्दलीय कैंडिडेट जियाउर रहमान हाजी ने अररिया सीट पर जीत हासिल किया था। 1957 में अररिया सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट जियाउर रहमान ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1962 में निर्दलीय कैंडिडेट बालकृष्णा झा ने अररिया की जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1967 और 1969 में अररिया सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट शीतल प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल कर लिया था। 1972 में अररिया सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट आजम ने एसओपी पार्टी की टिकट पर जीत हासिल कर लिया था। 1977 में हुए चुनाव में अररिया सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट श्रीदेव झा ने विरोधियों को मात दे दिया था। 

PunjabKesari
1980 के चुनाव में अररिया सीट से जनता पार्टी के टिकट पर मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1985 में अररिया सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर हलीमुद्दीन अहमद ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 में अररिया सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट विनोद कुमार रॉय ने जनता का भरोसा जीत लिया था। 1995 में इस सीट पर हुए चुनाव में बीपीपी के कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल किया था। 2000 के चुनाव में अररिया सीट से एक बार फिर बतौर निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने एक बार फिर जीत हासिल कर लिया था। 2005 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर प्रदीप कुमार सिंह ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 2010 के चुनाव में लोजपा के कैंडिडेट जाकिर हुसैन खान ने अररिया सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था तो 2015 और 2020 के चुनाव में अररिया सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट अवैदुर रहमान ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 

Araria Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

2020 में अररिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट अवैदुर रहमान ने जीत हासिल की थी। अवैदुर रहमान एक लाख तीन हजार 54 वोट लाकर सभी विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं जेडीयू उम्मीदवार सगुफ्ता अजीम 55 हजार एक सौ 18 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से अवैदुर रहमान ने 47 हजार नौ सौ 36 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था तो मजलिस कैंडिडेट राशिद अनवर 8 हजार नौ सौ 24 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Araria Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में अररिया सीट से कांग्रेस कैंडिडेट अवैदुर रहमान ने जीत हासिल कर लिया था। अवैदुर रहमान ने चुनाव में 92 हजार छह सौ 67 वोट हासिल किया था तो एलजेपी कैंडिडेट अजय कुमार झा को 52 हजार छह सौ 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अवैदुर रहमान ने अजय कुमार झा को 40 हजार 44 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट एस आर झा, 5 हजार आठ सौ 98 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Araria Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में अररिया सीट से एलजेपी की टिकट पर जाकिर हुसैन खान ने जीत हासिल की थी। जाकिर हुसैन खान ने चुनाव में 49 हजार पांच सौ 32 वोट हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट नारायण कुमार झा ने 31 हजार चार सौ 71 वोट हासिल किया था। इस तरह से जाकिर हुसैन खान ने नारायण कुमार झा को 18 हजार 61 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट मोईदुर रहमान ने 18 हजार तीन सौ 44 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
Araria Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में अररिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव में 36 हजार 89 वोट हासिल किया था। कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट मोईदुर रहमान को 32 हजार नौ सौ 38 वोट मिला था। इस तरह से प्रदीप कुमार सिंह ने मोईदुर रहमान को 3 हजार एक सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार 23 हजार एक सौ 46 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

अररिया विधानसभा सीट पर पिछले दो बार से कांग्रेस उम्मीदवारों की मजबूत पकड़ रही है। इस बार भी अररिया सीट पर अगर मुस्लिमों और यादवों का वोट नहीं बंटा तो कांग्रेस कैंडिडेट की जीत तय है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!