Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2025 06:16 PM
इस सीट पर पहली बार साल 2010 में विधानसभा के चुनाव हुए और जेडीयू के श्याम बिहारी प्रसाद विधायक चुने गए तो वहीं 2015 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई और शमीम अहमद विधायक बने। 2020 के चुनाव में भी शमीम अहमद ने नरकटिया में जीत का सिलसिला कायम रखा था। इस...
Narkatia Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक नरकटिया विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी।

इस सीट पर पहली बार साल 2010 में विधानसभा के चुनाव हुए और जेडीयू के श्याम बिहारी प्रसाद विधायक चुने गए तो वहीं 2015 में यह सीट आरजेडी के खाते में गई और शमीम अहमद विधायक बने। 2020 के चुनाव में भी शमीम अहमद ने नरकटिया में जीत का सिलसिला कायम रखा था। इस बार भी आरजेडी शमीम अहमद की किस्मत पर दांव खेल सकती है।
एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के नरकटिया सीट पर हुए चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार शमीम अहमद ने जीत हासिल की थी। शमीम अहमद 85 हजार पांच सौ 62 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं जेडीयू कैंडिडेट श्याम बिहारी प्रसाद 57 हजार सात सौ 71 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो एलजेपी उम्मीदवार सोनू कुमार 20 हजार चार सौ 94 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट शमीम अहमद ने जीत हासिल की थी। शमीम अहमद ने बीएलएसपी के संत सिंह कुशवाहा को 19 हजार आठ सौ 32 वोटों से हराया था। शमीम अहमद को कुल 75 हजार एक सौ 18 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे संत सिंह कुशवाहा को कुल 55 हजार एक सौ 36 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय सोनू कुमार को कुल 12 हजार आठ सौ 90 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में नरकटिया सीट पर जेडीयू के श्याम बिहारी प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। श्याम बिहारी प्रसाद ने लोक जनशक्ति पार्टी के यासमीन साबिर अली को 7 हजार छह सौ 88 वोटों से हराया। श्याम बिहारी प्रसाद को कुल 31 हजार पांच सौ 49 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे यासमीन साबिर अली को कुल 23 हजार आठ सौ 61 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय शमीम अहमद को कुल 14 हजार दो सौ 17 वोट मिले थे।

नरकटिया सीट के नतीजों को तय करने में सबसे बड़ी भूमिका मुस्लिम मतदाताओं की है। इसके बाद यादव, पासवान, वैश्य, चनउ और रविदास जाति के मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। यहां अतिपिछड़ा और सवर्ण वोटर भी मायने रखते हैं। माय समीकरण की वजह से नरकटिया सीट पर आरजेडी विधायक शमीम की स्थिति काफी मजबूत लग रही है।
अब बात करते हैं नरकटिया विधानसभा के मुद्दों पर.....हर साल आने वाली बाढ़ से नरकटिया के लोग भारी नुकसान उठाते हैं। इसलिए बाढ़ कटाव से बचाव के लिए लोग चम्पारण तटबंध को मजबूत बनाने की मांग करते हैं। ये मांग इसलिए की जाती है कि क्योंकि हर साल गंडक नदी में बाढ़ आने से लोगों में दहशत का आलम रहता है। बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए चम्पारण तटबंध अब कई जगहों पर पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिससे बाढ़ की आशंका बनी रहती है। वहीं गंडक के किनारे रहने वाले परिवार बाढ़ और कटाव से विस्थापित होकर रहने को विवश होते हैं। ऐसे परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी यहां एक प्रमुख चुनावी मुद्दा है।