महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियों की बिक्री में बंपर उछाल, सितंबर में 15% की बढ़ोतरी के साथ बेचे 1,14,874 वाहन

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Oct, 2026 11:12 AM

mahindra  mahindra s vehicle sales rose 15 percent in september

मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि यूटिलिटी वाहन खंड में उसने घरेलू बाजार में 64,092 वाहन बेचे, जो 14 प्रतिशत की वृद्धि है। निर्यात समेत कुल वाहन बिक्री 1,14,874 इकाई रही।

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा की निर्यात सहित कुल वाहन बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 1,14,874 इकाई रही। 

मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि यूटिलिटी वाहन खंड में उसने घरेलू बाजार में 64,092 वाहन बेचे, जो 14 प्रतिशत की वृद्धि है। निर्यात समेत कुल वाहन बिक्री 1,14,874 इकाई रही। वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री भी सितंबर में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 30,420 इकाई रही। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के 'ऑटोमोटिव' कारोबार के अध्यक्ष वेलुसामी आर. ने कहा, ''सितंबर में एसयूवी की बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 64,092 इकाई रही और कुल वाहन बिक्री 15 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1,14,874 इकाई पर पहुंच गई।'' 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!