Edited By Ramanjot, Updated: 02 Oct, 2026 09:53 AM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और सतत् निगरानी करते रहें।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जे.पी. गंगा पथ पहुंचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। चौधरी ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और सतत् निगरानी करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे तक विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। इस बार गंगा नदी, गंडक नदी और सोन नदी में रिकॉर्ड पानी आया है।
ऐसी स्थिति तब है जब इस बार बिहार में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। सरकार की तरफ से राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के.शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।