सारण में गैर बैंकिंग कम्पनी के कर्मचारी से 1 लाख सात हजार की लूट, अपराधी फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Dec, 2020 05:23 PM

1 lakh seven thousand looted from non banking company employee in saran

बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक गैर बैंकिंग कम्पनी के कर्मचारी से एक लाख सात हजार रुपए लूट लिए।

 

छपराः बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक गैर बैंकिंग कम्पनी के कर्मचारी से एक लाख सात हजार रुपए लूट लिए।

पुलिस ने बताया कि गैर बैंकिंग कम्पनी का कर्मचारी अरविन्द कुमार सिंह चकिया गांव से एक लाख सात हजार रुपये की राशि वसूल कर उसे जमा करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने धेनुकी बाजार के समीप एक ईंट भट्ठे के पास उसे हथियार के बल पर रोक लिया और उसके पास से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ति अरविन्द कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!