सीवान में फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 10 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Dec, 2020 03:25 PM

10 lakh looted from finance company s office in siwan

बिहार में सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करीब दस लाख रुपए लूट लिए।

 

सीवानः बिहार में सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करीब दस लाख रुपए लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पांच-छह की संख्या में अपराधियों ने बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कार्यालय के कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद अपराधियों ने कार्यालय से दो लाख रूपया और करीब आठ लाख रूपए की विदेशी मुद्रा समेत दस लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!