बिहार में मिले 1147 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1,65,371

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Sep, 2020 09:32 AM

1147 new corona positive found in bihar

बिहार के सभी 38 जिलों में कोविड-19 के 1147 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 65 हजार 371 हो गई है।

पटनाः बिहार के सभी 38 जिलों में कोविड-19 के 1147 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 65 हजार 371 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 17 सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पटना जिले में सबसे अधिक 199 नए संक्रमित मिले हैं। इससे यहां पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 25083 हो गई है, जो राज्य के कुल संक्रमितों का 15.16 प्रतिशत है। वहीं सहरसा में 60, पूर्णिया में 53, सुपौल में 49, पश्चिम चंपारण, भागलपुर और अररिया में 46-46, सारण में 42, मुजफ्फरपुर और नालंदा में 41-41, मधुबनी में 37, रोहतास में 36, मुंगेर में 35, कटिहार में 33 किशनगंज में 32, पूर्वी चंपारण में 30 नए मरीज मिले हैं।

इसी तरह बांका में 29, अरवल में 24, गोपालगंज में 23, भोजपुर और दरभंगा में 21-21, बेगूसराय में 20, गया में 19, वैशाली में 17, बक्सर और मधेपुरा में 16-16, सीतामढ़ी में 15, शेखपुरा और समस्तीपुर में 13-13,जमुई में 12, लखीसराय, सीवान और नवादा में 10 10 जहानाबाद में नौ, कैमूर में आठ, औरंगाबाद में छह और शिवहर में चार लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। वहीं बिहार से बाहर के चार लोगों का पटना में और एक का नवादा में सैंपल जांच के लिए लिया गया। जांच में ये सभी कोरोना संक्रमित पाए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!