नवादाः ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने बोला धावा, बैंककर्मी और ग्राहकों को बंधक बना लूटे 14.45 लाख

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Mar, 2021 10:28 AM

14 lakh robbery from a bank in nawada

बिहार में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र से अपराधियों ने गुरूवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 14 लाख 45 हजार रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए...

नवादाः बिहार में नवादा जिले में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 14 लाख 45 हजार रुपए लूट लिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने बस्ती बीघा गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के ग्राहक और कर्मचारियों को कब्जे में लिया और बैंक से करीब 14 लाख 45 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

इस बीच बदमाशों ने बैंक कर्मियों व कई ग्राहकों से उनके मोबाइल व रुपये लूट लिए और सभी लोगों को बैंक के भीतर एक कमरे में बंद कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!