Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jan, 2021 03:05 PM

गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पदक के लिए विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मी चयनित किए गए हैं।
पटनाः गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी वीर पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पदक के लिए विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मी चयनित किए गए हैं।
दरअसल, केंद्र सरकार ने बिहार के 18 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की है। इनमें से 5 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए और 2 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 11 जवानों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक पुरस्कार दिया जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री मेडल के लिए बिहार के तीन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया था। इनमें पुलिस अकादमी, राजगीर के हवलदार भोगेंद्र मिश्र और सीटीसी, नाथनगर के कांस्टेबल अनुरंजन कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार सिंह शामिल हैं।