बक्सर में 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 लोग गिरफ्तार, नहर के पास कर रहे थे तस्करी

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Oct, 2021 12:47 PM

2 arrested with 10 bags of brown sugar in buxar

डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि कैथी गांव में नहर के समीप दो लोग ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो लोगों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि कैथी गांव में नहर के समीप दो लोग ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो लोगों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों लोगों के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जिले के मुरार थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी ओम प्रकाश और एक किशोर शामिल है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!