मुंगेर में दर्दनाक हादसाः ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में 2 स्नातक छात्रों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Oct, 2021 10:50 AM

2 graduate students killed in auto rickshaw and bike collision

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीती रात बासंती तालाब के पास मुंगेर-बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर ऑटोरिक्शा और बाइक की सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो स्नातक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभु कुमार और शाषिकेश कुमार के रूप में हुई है।...

मुंगेरः बिहार में मुंगेर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बासंती तालाब के निकट ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो स्नातक छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीती रात बासंती तालाब के पास मुंगेर-बरियारपुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर ऑटोरिक्शा और बाइक की सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो स्नातक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभु कुमार और शाषिकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों बरियारपुर के नजीरा टोला के रहने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि मृतक के परिजन लाल बहादुर सिंह ने सरकार से मृतकों के परिवारों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!