सरकारी स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Sep, 2026 06:08 PM

principal arrested for obscene acts with female students at government school

बयान के अनुसार, पीड़ित छात्राओं का सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें अदालत में पेश किया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो गया,

पटना: बिहार के नवादा जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रधानाध्यापक महेश कुमार यादव के रूप में हुई है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में एक शिक्षक छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज किए और विद्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की। जिला पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के बाद जारी बयान में बताया गया कि शिकायत के आधार पर प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद यादव को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें- जमुई कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर

बयान के अनुसार, पीड़ित छात्राओं का सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें अदालत में पेश किया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो गया, जिसमें कुछ कथित छात्राएं रोते हुए प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि 'पंजाब केसरी' इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए नवादा के पुलिस अधीक्षक ने विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!