बक्सर में ठोरा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 2 किशोर की मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 May, 2022 05:42 PM

2 teenagers died due to drowning while bathing in thora river in buxar

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के सुधर गांव का रहने वाले पवन कुमार और कुश कुमार मंगलवार की दोपहर नदी में नहाने गए थे, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में ठोरा नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के सुधर गांव का रहने वाले पवन कुमार और कुश कुमार मंगलवार की दोपहर नदी में नहाने गए थे, जहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद किशोर के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!